CG Crime: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बदमाश ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। बुधवार रात 11.05 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात में आरोपित महफूज शेख ने सवा दो मिनट में चाकू से 18 बार युवक पर हमला किया। घायल युवक को जमीन पर घसीटता हुआ दुकान के भीतर ले गया और उसका गला रेता।
