Bhopal News: हिजाब पहनकर फर्राटे से बुलेट चलाना हो या फिर जिम में व्यायाम करना, इस मुस्लिम महिला के वीडियो हजारों-लाखों लोगों तक पहुंचे और फैंस की संख्या लगातार बढ़ने लगी। इन रील्स को हिंदू समाज के लोगों की सराहना मिलना शुरू हुई तो यह मुस्लिम महिला कट्टरपंथियों की आंख की किरकिरी बन गई।
