मध्य प्रदेश में साल 2018 से जून 2023 के बीच 62 लाख 75 हजार बेरोजगार युवाओं ने रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराया। अब यह संख्या घटी है। वर्ष 2018 में 26.82 लाख बेरोजगार पंजीकृत थे, जो 2023 में बढ़कर 33.13 लाख हो गए थे। वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 25 लाख 76 हजार 806 रह गई है।
