MP Ka Mausam: उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि, पश्चिमी क्षेत्र में पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से रात का तापमान सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।
