सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मुख्यमंत्री परिवार ने अपनी विवाह पत्रिका में एक विनम्र और स्पष्ट आग्रह मुद्रित कराया है कि ‘उपहार के लिए क्षमा। आपका आशीर्वाद ही नवयुगल के लिए अमूल्य उपहार है।’ समारोह के लिए आठ राज्यों के राज्यपाल और 11 मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी आशीर्वाद समारोह में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
