Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक युवक की प्रेम संबंधों के चलते हुई निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। 20 वर्षीय सक्षम टेटे और आंचल, दो अलग जाति से आने वाले युवा, पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन परिवार और समाज के विरोध ने इस कहानी को एक दर्दनाक मोड़ दे दिया।
