मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो वाहन भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक वाहन पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरे वाहन पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे।
