जबलपुर के बड़ा फुहारा स्थित घमंडी चौक में बुधवार देर रात अतिशय गारमेंट्स में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तीन मंजिला दुकान की ऊपरी मंजिलों में लगी आग तेजी से फैल गई और पल भर में पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
