सागर में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के एक वीडियो के वायरल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लगभग एक सप्ताह पुराने इस वीडियो में मंत्री मतदाता सूची में नाम जोड़ने को अनिवार्य बताते हुए कई सुविधाएं बंद होने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बयान को आम जनता को भ्रमित करने वाला करार दिया है।
