मोबाइल गुम होने के बाद लोग उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। ग्वालियर पुलिस ने 1.82 करोड़ रुपये कीमत के 736 मोबाइल को वापस ढूंढकर लोगों को वापस लौटाए तो उनके चेहरे पर खुशी वापस लौट आई। कुछ लोगों ने मोबाइल किस्त पर लिया था तो कुछ ने किसी को यह गिफ्ट में दिया था। ऐसे में मोबाइल के वापस मिलने से वो बहुत खुश नजर आए।
