मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में टूटी पुलिया से एक ट्रैक्टर ट्राली नीचे नहर में जा गिरी, इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीन किसानों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों किसान यूपी में अपनी फसल बेचकर वापस लौट रहे थे। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। हादसा रात के अंधेरे में होने से किसी को इसका पता नहीं चला।
