आशंका है कि इस तरीके से अवैध धान खपाने की तैयारी थी। इससे पहले घुमका के प्राधिकृत अधिकारी नोहेंद्र सिन्हा के घर से भी धान का अवैध भंडार जब्त किया गया था। कुछ और प्राधिकृत अधिकारियों के भी ठिकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों का धान खरीदी में दखल संदिग्ध होता जा रहा है।
