ग्वालियर में जारी इंडिगो फ्लाइट संकट से यात्री परेशान हैं। बुधवार को ग्वालियर–दिल्ली उड़ान सामान्य रही, लेकिन ग्वालियर–मुंबई फ्लाइट को 13 दिसंबर तक रद्द करना पड़ा। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उड़ान देरी का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे रुकना पड़ा।
