Weather Update Today: उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। IMD ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, MP और पहाड़ी राज्यों के लिए कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 8°C तक गिर गया है, जबकि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.8°C दर्ज हुआ। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में बढ़ रही
