भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल की सभी यूनिटों के कर्मचारियों को 39 माह के एरियर की उम्मीदों पर पानी फिर गया। एनजेसीएस सब-कमेटी की बैठक में प्रबंधन ने एरियर देने से साफ इनकार कर दिया। यूनियनों के विरोध, मिनिट्स की मांग और सीएलसी की पहल के बावजूद बैठक बेनतीजा रही।
