बाबा महाकाल को फूलों की बड़ी व भारी माला पहनाने पर 1 जनवरी से रोक

0
7

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में फूलों की बड़ी और भारी माला पर एक जनवरी से रोक के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नईदुनिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद मंदिर प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इसके पहले मंदिर में आने वाले भक्तों को ऐसी माला नहीं खरीदने का अनुरोध भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here