NDA, NA और CDS भर्ती नोटिफिकेशन जारी:केंद्रीय, नवोदय विद्यालय में टीचर्स की 15,762 भर्तियां​​​​; यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां वर्टिकल होंगी

0
11

आज टॉप जॉब्स में बात केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में 795 भर्तियां बढ़ने समेत 4 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में जानकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिन के मणिपुर दौरे समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी में बात यूपी बोर्ड में आंसर शीट का पैटर्न बदलने समेत अन्य खबरों की।
टॉप स्टोरी 1. यूपी बोर्ड की आंसर शीट्स अब वर्टिकल होंगी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं की आंसर शीट में दो बड़े बदलाव करने जा रहा है। अब आंसर शीट में 2 कवर पेज होंगे। पहला कवर पेज स्टूडेंट्स के लिए और दूसरा एक्जामिनर के लिए होगा। इसके साथ ही अब कॉपी वर्टिकल साइज की होंगी। UP बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी। 2. क्‍लास में शराब पीकर डांस करते टीचर वायरल महाराष्ट्र के एक स्कूल में टीचर ने नशे में धुत होकर क्लासरूम में डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना नांदेड जिले की है। वीडियो में दिख रहा है कि टीचर अनंत शर्मा नशे में क्लास में बैठे हैं, फिर अचानक उठकर डांस करने लगते हैं। बच्चे उन्‍हें देखकर हंस रहे हैं। इतना ही नहीं टेबल पर रखी पानी की बोतल उठाकर क्लासरूम में ही सर से पानी भी डालने लगते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे पहले भी इसकी शिकायत पेरेंट्स से कर चुके थे और घटना तभी सामने आई जब बच्चों ने पेरेंट्स को बुलाया और उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया। करेंट अफेयर्स 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के मणिपुर दौरे पर 2. भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज जीता 3. मेक्सिको ने भारत पर 50% एक्‍सपोर्ट टैरिफ लगाने का ऐलान किया 4. सुप्रिया साहू को चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2025 का अवॉर्ड टॉप जॉब्स 1. UPSC CDS I परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी UPSC ने CDS I परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को जनवरी-अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में शामिल किया जाएगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2.KVS, NVS में पदों की संख्या बढ़ी केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती के अंतर्गत पदों की संख्या 795 बढ़ा दी गई है। हालांकि ये पद केवीएस के लिए बढ़ाए गए है। एनवीएस की वैकेंसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवीएस में पहले 9126 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब इसमें नए पद जुड़ने के बाद यह संख्या 9921 हो गई है। इस भर्ती के लिए टियर – 1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in, www.cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. UPSC NDA NA (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी यूपीएससी ने NDA NA (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत 394 वैकेंसी हैं जिसमें से 370 पद लड़कों और 24 पद लड़कियों के लिए हैं। ये वैकेंसी NDA के 157वें कोर्स के लिए हैं जो 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। साथ ही NA के 119वें INAC कोर्स के लिए भी ये वैकेंसी निकाली गई हैं। यूपीएससी एनडीए 1 2026 की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी। उम्मीदवार वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. तमिलनाडु में असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर भर्ती मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु (TN MRB) ने असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 11 दिसंबर 2025 को आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। —————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here