हमीदिया अस्पताल परिसर में मर्चूरी के सामने मिले जुड़वा नवजात शिशुओं के अधजले शवों की पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट आ गई है, लेकिन यह मामला और भी उलझ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों के हवाले से शिशुओं की मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
