विदिशा शहर के कोतवाली थाना परिसर में लंबे समय से दर्जनों दोपहिया वाहन जब्त और लावारिस हालात में पड़े हुए थे, जिनमें कई पूरी तरह कंडम हो चुके हैं। जगह की भारी कमी और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के कारण इन वाहनों की नीलामी का निर्णय लिया गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस खुली नीलामी में 168 बाइक शामिल होंगी।
