Satna Crime: सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अंधेरी पुलिया के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी। एक पैर से विकलांग युवक ने अचानक विद्युत विभाग के कर्मचारी रामनरेश वर्मन पर कट्टे से फायर किया। घायल वर्मन ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर से उसका नकली पैर और कट्टा छीन लिया और सीधे पुलिस के पास पहुंच गए।
