छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरभा डिवीजन के 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिन पर कुल 33 लाख का इनाम था। 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा भी शामिल रहा। नक्सलियों ने AK-47, SLR और BGL समेत हथियार जमा किए और पुनर्वास नीति अपनाने का फैसला किया।
