MP News: महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सांवरिया ट्रेडर्स (डीएम) में प्याज की नीलामी के बाद छटनी के दौरान किसान और व्यापारी के बीच विवाद हो गया। विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया, जिसके बाद सभी व्यापारियों ने नीलामी रोक दी और विरोध दर्ज कराया।
