भोपाल एम्स के इमरजेंसी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। ड्यूटी से लौटने के बाद महिला डॉक्टर ने खुद को बेहोशी के इंजेक्शन लगा लिए। उनके पति समय रहते घर पहुंचे और उन्हें एम्स में भर्ती कराया। असिस्टेंट प्रोफेसर की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
