भोपाल में 20 दिसंबर से मेट्रो का संचालन शुरू होगा। इस तारीख पर प्रशासन की ओर से आधिकारिक मुहर लग चुकी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसे हरी झंडी दिखाएंगे। पहले चरण में आरेंज लाइन के 7.5 किलोमीटर प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो चलाई जाएगी।
