जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, मेडिकल कॉलेज में मरीज के स्वजन से मारपीट और लूट, दो गिरफ्तार

0
9

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपराधी तत्वों के खुलेआम घूमने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात मेडिकल परिसर में मौजूद दो अपराधी तत्वों ने मरीज के स्वजन के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद भाग रहे दोनों आरोपियों को सुरक्षा गार्डों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here