MP News: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच शनिवार को यूक्रेन की छह महिलाएं मंदसौर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने यहां महामृत्युंजय मंत्र का पाठ कर युद्ध विराम और यूक्रेन में शांति बहाली के लिए कामना की है।
