मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को दृष्टिबाधित महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम में शामिल मध्य प्रदेश की खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
