रायपुर में बेटे ने पिता को हसिया से काट डाला:बाइक खरीदने से नाराज था पिता, तोड़फोड़ करने पर हुआ था विवाद

0
10

राजधानी रायपुर में बेटे ने पिता की हसिया से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बाइक खरीदने को लेकर पिता संतोष साहू नाराज था और उसने बाइक में तोड़फोड़ की थी। पिता बेटे से अक्सर पैसों की मांग करता था। पैसा न देने और बाइक खरीदने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर हसिया से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। खबर में और अपडेट जारी है… …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में सौतेले पिता ने मासूम को मार-डाला: मर्डर में मां भी मददगार, नाक-सीने पर मारे मुक्के, 28 जगहों पर चोट,कसाई का करता था काम रायपुर में सौतेले पिता ने ढाई साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे के शरीर में 28 जगह चोट के निशान हैं। सौतेला पिता पिछले 15 दिनों से बच्चे के नाक-सीने पर मुक्के से मार रहा था। पिता की मार से बच्चे की तड़प-तड़पकर जान गई। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here