MP News: दो माह से किन्नरों के दो गुटों में इलाके के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अब खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया है। शनिवार दोपहर किन्नरों के एक गुट के गुंडों ने युवक पर कैंची से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वहीं, शाम को दूसरे गुट के तीन किन्नरों ने थाना परिसर में फिनाइल पी लिया।
