दमोह जिले के गांव बांसातारखेड़ा के चिथरयाऊ टोला में बच्चे को झोपड़ी में सुलाकर माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी कपड़े पर गिर गई और इसके बाद झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद बच्चा रोने लगा, ग्रामीण आवाज सुनकर चिल्लाए तब माता-पिता मौके पर पहुंचे और बच्चे को निकालकर अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
