सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी को अपनी जर्सी गिफ्ट की:मुंबई में तिरंगा थामा, दर्शकों में फुटबॉल फेंकी; बॉलीवुड सितारों से भी मिले

0
10

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल लियोनल मेसी भारत में 3 दिन के ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने मुंबई में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। सचिन ने वानखेड़े स्टेडियम में उन्हें अपना नाम लिखी हुई टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की। मेसी शाम करीब 5.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ अर्जेंटीना और भारत का झंडा भी थामा। साथ ही मेसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड के सितारों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और दर्शकों में फुटबॉल भी फेंकी। हैदराबाद में राहुल गांधी से मिले थे
एक दिन पहले मेसी ने हैदराबाद में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला था। यहां वे सीएम रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मिले थे। उन्होंने कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। मेसी के सॉल्ट लेक स्टेडियम से जल्दी निकले से नाराज फैंस ने तोड़फोड़ भी कर दी थी। मेसी के साथ रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज भी हैं। हैदराबाद में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला 15 दिसंबर को पीएम मोदी से मिलेंगे मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी को 4 शहरों का दौरा करना है। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here