वर्ल्ड अपडेट्स:मेक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के वक्त प्लेन क्रैश, 7 की मौत

0
6

मेक्सिको में सोमवार को एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। सात लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सैन माटेओ एटेंको में हुई, जो टोलुका एयरपोर्ट से 5 किलोमीटर दूर एक इंडस्ट्रियल एरिया है। विमान ने मेक्सिको के प्रशांत तट पर अकापुल्को से उड़ान भरी थी। विमान ने एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश की थी, लेकिन उससे पहले एक बिल्डिंग से टकरा गया, जिससे आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट जेट में आठ पैसेंजर्स और दो क्रू मेंबर थे। फिलहाल 7 लोगों के शव मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here