CG News: रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपारा इलाके में आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर स्कॉर्पियो चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों को टक्कर मार दी।
