Statue of Liberty Replica Collapses: ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए शक्तिशाली तूफान ने शहर की एक प्रमुख पहचान को नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते न्यूयार्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृति जमीन पर गिर गई। हावन रिटेल स्टोर की पार्किंग में लगी इस विशाल मूर्ति के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
