दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk ) ने एक बार फिर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए करीब 677 अरब डॉलर तक पहुंच गई। यह उपलब्धि अब तक किसी भी इंसान ने हासिल नहीं की थी।
