सूत्रों के मुताबिक जीएसटी टीम द्वारा टैक्स से संबंधित अनियमितताओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक और दस्तावेजों का मिलान किया तथा कंप्यूटराइज्ड रिकॉर्ड की भी पड़ताल की। कार्रवाई को लेकर गोपनीयता बनाए रखी गई है, वहीं टीम के अधिकारी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से बचते नजर आए।
