भारत-ओमान के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होगा:सुल्तान तारिक से मिलेंगे मोदी, द्विपक्षीय बैठक होगी; प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे

0
7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मस्कट में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान भारत और ओमान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन भी किए जाएंगे। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। समझौते पर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। पीएम मोदी बुधवार शाम को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने औपचारिक बातचीत भी की। रात में सईद ने पीएम मोदी के लिए डिनर भी रखा। मोदी के ओमान दौरे की 5 तस्वीरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here