वाराणसी देखकर अनुपम खेर ने पीएम मोदी की तारीफ की:बनारस स्टेशन को देखकर कहा- अरे वाह, जारी किया तीसरा वीडियो

0
9

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर वाराणसी में हैं और वहां के मंदिरों में दर्शन करने से लेकर स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया और साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। अनुपम खेर ने यह वीडियो बनारस स्टेशन को लेकर बनाया है। इसमें वह बनारस स्टेशन की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सफाई को लेकर भी तारीफ की। कहा – वाराणसी रेलवे स्टेशन को इतना साफ-सुथरा देखकर बहुत खुश हुआ। पीएम मोदी की भी तारीफ की। बनारस से खजुराहो जाते समय बनाया वीडियो
गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे अनुपम खेर वंदे भारत एक्सप्रेस से बनारस से खजुराहो के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में वह स्टेशन की साफ-सफाई और आधुनिक व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि बनारस रेलवे स्टेशन बेहद सुंदर, साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित है, जिसे देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। अनुपम खेर ने अपने वीडियो में कहा कि यह गर्व सिर्फ एक स्टेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अन्य रेलवे स्टेशनों में भी अब सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को देश की प्रगति का प्रतीक बताते हुए कहा कि फ्लाइट कैंसिल होने के बावजूद ट्रेन से यात्रा करना उनके लिए एक सुखद अनुभव है। स्वच्छ भारत लगभग सच होने वाला है
अनुपम खेर ने कहा- स्वच्छ भारत लगभग सच होने वाला है। भारत जैसे इतने बड़े देश में हम जानते हैं कि इसमें समय लगेगा। लेकिन यह जरूर होगा। ट्रेन से खजुराहो की अपनी यात्रा के दौरान मैं सुबह 5 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन को इतना साफ़-सुथरा देखकर बहुत खुश हुआ। निराशावादी लोग बीच में आकर कुछ गंदी जगहें दिखा सकते हैं और मुझे गलत साबित करके खुश हो सकते हैं। लेकिन मैं आशावादी हूं और हमेशा गिलास को आधा भरा हुआ देखता हूं। मैंने इस सोच को अपनी जिंदगी और करियर में अपनाया है। और इसने बहुत अच्छा काम किया है। पीएम मोदी और रेल मंत्रालय और हर एक कर्मचारी को इस कोशिश को हकीकत बनाने के लिए बधाई। जय हो। इससे पहले वीडियो में रेलवे की तारीफ की
इससे पहले मंगलवार सुबह वंदे भारत ट्रेन से खजुराहो के लिए रवाना हुए। उन्होंने भारतीय रेल की तारीफ किया। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा- सुबह 5 बजे बनारस से खजुराहो के लिए रवाना हुआ था, अभी 10 बज रहे हैं। उन्होंने कहा- सुबह ट्रेन काफी अच्छी चल रही है। भारतीय रेल को धन्यवाद। अब रेलवे यात्रा में काफी सुधार हुआ है और हम सही समय पर उम्मीद लगा रहे हैं कि खजुराहो पहुंच जाएंगे। वहां फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। सोमवार को फ्लाइट रद्द होने पर नाराजगी जाहिर की थी
वहीं सोमवार को अनुपम खेर ने वाराणसी से खजुराहो जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर नाराजगी जाहिर की थी। यह वीडियो उन्होंने वाराणसी एयरपोर्ट से होटल जाते समय रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने फ्लाइट कैंसिल होने पर अपनी भड़ास निकाली थी। हालांकि, इस असुविधा के बीच अनुपम खेर ने बनारस में रुकने को ईश्वर की इच्छा बताया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और खुद को सौभाग्यशाली बताया। इसके साथ ही उन्होंने बनारस के खान-पान का भी भरपूर आनंद लिया और शहर की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की। 2 तस्वीरें देखिए… अनुपम का X पोस्ट देखिए… अनुपम खेर ने X पर अंग्रेजी में लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने दादा जी की सीख का जिक्र किया। कहा- फ्लाइट कैंसिल! मेरे दादाजी कहते थे, एक ही समस्या से दो बार मत गुजरो! एक बार उसके बारे में सोचकर, और दूसरी बार उसे झेलकर। इंडिगो फ्लाइट से वाराणसी आया!। खजुराहो के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी, जो कैंसिल हो गई। बहुत निराशा हुई। लेकिन मैंने इसका फ़ायदा उठाने का फैसला किया। तो कुछ अच्छी कचौड़ी/चाट/गुलाब जामुन खाऊंगा। और विश्वनाथ जी मंदिर में पूजा भी करूंगा। हर हर महादेव। 2 मिनट 46 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया
2 मिनट 46 सेकेंड का एक वीडियो भी अनुपम खेर ने X पर जारी किया। जिसमें वह कह रहे हैं- ‘मैं अक्सर किसी की शिकायत नहीं करता है। लेकिन इस बार मुझे कुछ कहना है। मैं अभी इंडिगो फ्लाइट से वाराणसी आया हूं और इसके बाद मेरी अगली फ्लाइट वाराणसी से हैदराबाद की थी। क्योंकि मुझे खजुराहो पहुंचना था, जहां फिल्म फेस्टिवल में मेरी मूवी तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग होनी है। लेकिन, मेरी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हो गई है। मैं भड़ास निकालना चाहता हूं और बहुत कुछ कहना चाहता हूं, पर अब मेरी प्लानिंग में बदलाव हुआ है और मुझे वाराणसी में वक्त गुजारना पड़ेगा। मैं जानता हूं कि ये किसी के हाथ में नहीं होता और न ही ऐसा कोई जानबूझकर करता है। जब आप इस तरह की परिस्थिती में फंस जाते हैं तो परेशान न हों, बल्कि हालातों का मजा लें। अब पढ़िए इंडिगो का जबाव…
इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट कैंसिल हाेने पर अफसोस जताया है। कहा- अनुपम सर, हमें सच में बहुत अफ़सोस है कि आज आपकी आगे की यात्रा प्लान के मुताबिक नहीं हो पाई। आज सुबह वाराणसी और उत्तरी भारत के कुछ दूसरे एयरपोर्ट पर घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से नेटवर्क की कई फ्लाइट्स पर असर पड़ा, जिसकी वजह से दुर्भाग्यवश आपकी वाराणसी-खजुराहो सेक्टर की फ्लाइट कैंसिल हो गई। आपको जानकारी देने के लिए, हमने दिन में पहले ही बुकिंग के समय हमारे पास रजिस्टर किए गए आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर समय पर जानकारी भेज दी थी। हालांकि, हम आपके सहानुभूति भरे नजरिए और शांत स्वभाव से बहुत प्रभावित हैं, जो सच में जीवन के प्रति आपकी सकारात्मक सोच को दिखाता है। सम्मान! हम आपको और आपकी टीम को फिल्म फेस्टिवल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। आपकी फिल्म को वह सारा प्यार, तारीफ़ और दर्शक मिलें जिसकी वह हकदार है। हम जल्द ही आपका फिर से स्वागत करने और भविष्य में आपको बेहतर सेवा देने के लिए उत्सुक हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें…. हापुड़ में हाईवे पर दिनदहाड़े 85 लाख की लूट:मुनीम की बाइक टक्कर मारकर गिराई, कनपटी पर तमंचा सटाया हापुड़ में हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार चीनी व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट की। मुनीम लेन-देन के पैसे लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी पिलखुवा हाईवे पर बदमाशों ने बाइक से उसका पीछा किया। टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पहले उसे जमकर पीटा। फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर उसे धमकाया और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here