एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 68 नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को अमेरिकी हाउस ओवरसीज कमेटी के डेमोक्रेट सांसदों ने रिलीज किया हैं। इनमें से दो तस्वीरों में अरबपति बिल गेट्स महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों महिलाएं एक ही हैं या अलग-अलग। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट कल इस सेक्स स्कैंडल से जुड़ी सभी फाइलें रिलीज करने वाला है। इससे पहले 12 दिसंबर को 19 तस्वीरें जारी की गई थीं, जिनमें भी बिल गेट्स नजर आए थे। तस्वीरों में महिला के शरीर पर मैसेज लिखा दिखा नई तस्वीरों में महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हाथ से लिखे गए मैसेज दिखाई दे रहे हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक यह मशहूर किताब लोलिता से लिए गए मैसेज हैं। एक तस्वीर में इस किताब की कॉपी भी पीछे नजर आती है। ‘लोलिता’ एक विवादित उपन्यास है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के शोषण की कहानी दिखाई गई है। इसी वजह से महिला के शरीर पर इस किताब से जुड़े वाक्य लिखे जाने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे संवेदनशील मामला माना जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ये सभी मैसेज एक ही महिला के शरीर पर लिखे गए हैं या अलग-अलग महिलाओं पर। तस्वीरें किस मकसद से ली गईं, इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। खबर अपडेट हो रही है….
