सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर स्लम बस्ती में धार्मिक मतांतरण का प्रयास सामने आया। नव जीवन एनजीओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मंदिर परिसर में बुलाकर मांसाहारी भोजन परोसा गया और उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया गया। विरोध की सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
