पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के भगवान राम को लेकर कथित विवादित बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इंटरनेट मीडिया पर उनके भाषण का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि भगवान राम मुस्लिम थे।
