छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर पुरानी रंजिश के चलते दंतेवाड़ा में युवक-युवती ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी तोमेश वर्मा किसी काम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए हुए थे। इस दौरान दुर्ग निवासी रविशंकर रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा उनका पीछा करते हुए सुकमा से दंतेवाड़ा आ गए। इस दौरान मौका मिलते ही अचानक चाकू से गले के पास हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और गले के पास गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी और तोमेश वर्मा के बीच दुर्ग जिले की कोर्ट में पहले से एक प्रकरण विचाराधीन था। जिसमें सितंबर 2025 में दोषमुक्ति हुई थी। इसी पुराने केस से जुड़ी रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है। युवक-युवती से पूछताछ जारी- ASP इस पूरे मामले में दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने बताया कि, युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं में मामले की जांच की जा रही है। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में पकड़ाया फर्जी IB अफसर…भोपाल में हो चुकी पिटाई:बुर्का पहनकर ससुर की जासूसी करते पकड़ाया था, लोगों ने कपड़े उतारकर पीटा,VIDEO भी बनाया रायपुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर लोगों को रौब में लेने की कोशिश करता था। चालान से बचने के लिए उसने नकली आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया। पढ़ें पूरी खबर…
