Chhath Puja 2024: छठ का व्रत पहली बार रखने जा रहे हैं, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

0
142
छठ पर्व विशेष तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में छठ का व्रत रखा जाता है। इस पर्व में छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस व्रत को 36 घंटे तक रखा जाता है, जोकि निर्जला रखा जाता है। छठ व्रत में पानी भी नहीं पिया जाता है। इस बार जो लोग व्रत रखने जा रहे हैं, उन लोगों को इसके नियम नहीं पता होंगे। अगर आप पहली बार इस साल व्रत रखने जा रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
घर में बनाएं सात्विक भोजन
यदि आप पहली बार छठ का व्रत रखने जा रहे हैं तो घर वालों को सात्विक भोजन ही सेवन करना चाहिए। बिना लहसुन और प्याज के घर में सात्विक भोजन ही बनाएं। इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें। 
व्रत के नियमों का पालन करें
छठ पूजा के समय नियमों का खास ख्याल रखना होता है। इस व्रत को 36 घंटे तक निर्जला रखा जाता है। इस दौरान पानी नहीं पिया जाता है। अगर आप छठ का व्रत इस बार रखने जा रहे हैं तो पानी बिल्कुल भी नहीं पिएं।
सही ढंग से पूजा की तैयारी करें
छठ पूजा की तैयारी लोग 1-2 दिन पहले से ही कर देते हैं। छठ का पहला दिन नहाय खाय से शुरु होता है। इसलिए आपको इससे पहले ही व्रत की सारी तैयारियां शुरु कर देनी चाहिए। आप व्रत से पहले ही ठेकुआ, गुड़ और फल आदि सामग्री तैयार करके रख लें।
पूजा के समय का ध्यान
छठ के दौरान आपको पूजा के समय का ध्यान जरुर रखना चाहिए। छठ पूजा का सबसे सही समय सूर्यास्त और सूर्योदय होता है। इसी समय के दौरान आपको पूजा करना भी जरुरी है। पूजा का स्थल साफ-सुथरा होना चाहिए। यदि आप पहली बार छठ पूजा करने जा रहे हैं तो पूजा के समय का ध्यान जरुर रखें।
हल्की डाइट से खोलें व्रत
छठ पूजा का व्रत रखने के बाद जब आप व्रत खोलें तो हल्की डाइट लें। 36 घंटे के व्रत रखने के बाद जब भी आप व्रत खोलें तो हल्का भोजन करें, तला-भुना खाने से दूर रहे। विटामिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर आहार का सेवन करें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना जरुरी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here