Dewas News: अंचल के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम धांसड़ में पसंद के युवक से शादी करवाने के लिए परिवार के तैयार नहीं होने से नाराज एक युवती रविवार को गांव में स्थित एक मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ते देखकर नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोग उसे समझाइश देकर उतारने का प्रयास करने लगे लेकिन वह तैयार नहीं हुई।
