CG News: छ्त्तीसगढ़ के जशपुरनगर में हत्या के मामले में पुलिस जिस इंसान को मृतक बता रही थी, वह शनिवार की रात को कोतवाली थाना पहुंच गया। उसने कहा कि साहब मैं जिंदा हूं। मेरी हत्या नहीं हुई। मैं तो रोजगार की तलाश में झारखंड गया हुआ था और वहां अपने साथियों को छोड़ कर आगे निकल गया था।
