शिवपुरी जिले में सुगरा जाति के आदिवासियों को वनाधिकार पत्र देने में गड़बड़ी की गई है। वन विभाग ने गूगल इमेजनरी का अध्ययन कर मामले का खुलासा किया है। जिस स्थान पर पहले 2004-05 कई झोपड़ियां थी, वहां 2015 में बाउंड्री वॉल और एक आश्रम है। साथ ही डीएफओ के हस्ताक्षर में भी गड़बड़ है।
