पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता का निधन:72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली; हंसराज हंस-जसबीर जस्सी के गुरू रह चुके थे

0
8

मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे बेटे के साथ जालंधर के देओल नगर में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। जालंधर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे मशहूर सिंगर हंसराज हंस और जसबीर जस्सी के म्यूजिक गुरु रह चुके थे।
पूरन शाह कोटी के निधन पर पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया के जरिए मास्टर सलीम और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। परिवार इस समय गहरे सदमे में है।​​​​​​ कई दिग्गजों के गुरु रहे
मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी कई दिग्गज सिंगर्स के गुरु रहे हैं। उन्होंने पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस को भी गाने का हुनर दिया। हंसराज हंस की कई फोटोज उनके साथ देखने को मिली है। पूरण शाह कोटी की दिग्गज कलाकारों के साथ PHOTOS… बब्बू मान को भी दिलाई पहचान पुरन शाह कोटी के साथ जिन गायकों को आमतौर पर उनका शागिर्द माना जाता है उनमें बेटे मास्टर सलीम, पेजी शाहकोटी और गायक हंसराज हंस हंस है। माना जाता है कि बब्बू मान को शुरुआती दौर में पुरनशाह कोटी का मार्गदर्शन मिला और उन्होंने ही उन्हें मंच व पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here