Bhopal News: भेल क्षेत्र के अयोध्या बायपास रोड को सिक्सलेन करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। इसके तहत सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों की कटाई निगम की उद्यानिकी शाखा द्वारा की जा रही है । पहले ही दिन 60 से अधिक पेड़ों को काटा गया। पेड़ों की कटाई के कारण एक लेन से यातायात बंद कर दिया गया।
