भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब यात्रियों की सुविधा के लिए रिक्लाइनर कुर्सियां लगाई गई है। यात्रियों के फ्लाइट में देरी होने पर वे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इन रिक्लाइनरों को सिक्युरिटी होल्ड एरिया में लगाया गया है। वहीं भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
