मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ही सरकार के नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को सोमवार को फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री ने मंत्री बागरी द्वारा बिना जानकारी के किए गए औचक निरीक्षण को लेकर नाराजगी जताई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
